Sunday 18 October 2020

Past Perfect Tense recognization, rules, affirmative, negative, interrogative sentences

Past Perfect Tense--

    Recognization (पहचान) :-  

    इन tense के वाक्यों के अन्त में चुका था, चुकी थी, चुके थे, या था, यी थी, ये थे आदि शब्द आते हैं | Past Perfect Tense में had(helping verb) के साथ verb की 3rd form का use करते हैं | इन वाक्यों के अंत में 'चुका था', 'चुकी थी', 'चुके थे', 'या था', 'ये थे' आदि शब्द आते हैं ।
Past Perfect Tense-  Affirmative Sentence

Rule 1:  एकवचन तथा बहुवचन कर्ता के साथ had लगाकर 3rd Form of Verb लगाते हैं । 
Rule 2:  जो काम पहले समाप्त हो चुका हो उसे Past Perfect Tense में अर्थात कर्ता फिर had इसके बाद क्रिया की third form लिखते है और जो कार्य बाद में हुआ हो उसको Past Simple Tense में लिखते है अर्थात सबसे पहले Subject फिर क्रिया की second form लिखते हैं । 

 Past Perfect Tense Example :-   

मोहित खेल चुका था!
Mohit had played.

Past Perfect Tense (Hindi to English)     

  1.   वह गाना गा चुका था |
  2.   टीम मैच खेल चुकी थी !
  3.   मैंने पढाई कर ली थी |
  4.   उन्होंने स्नान कर लिया था |
  5.   तुमने अपनी दुकान का किराया दे दिया था |
  6.  डॉक्टर के आने से पहले मरीज़ जा चुका था |
  7.  बच्चों के आने से पहले माताजी सो चुकी थी |
  8.  रोहन के घर आने से पहले बारिश हो चुकी थी |
  9.  पुलिस के आने से पहले चोर भाग गया था |
  10.  मोहन सो चुका था !

  Translation :- 
  1.  He had sung song. 
  2.  Team had played the match.
  3.   I had completed the study. 
  4.   They had taken bath.
  5.   You had payed the rent of your shop. 
  6.   The patient had gone before the doctor came. 
  7.   The mother had slept before the children came.
  8.   It had rained before Rohan came.
  9.   The thief had run away before the police came.  
  10.    Mohan had slept.

  Past Perfect Tense (Hindi to English)   

  Negative Sentences :- 

Past Perfect Tense-Rule :  इसमें had के आगे not का प्रयोग करते हैं । 

    1-  सोहन ने मुझे अपनी पुस्नतक नही दी थी |

     2-  वह लडका स्कूल नहीं गया था |
     3-  वह सो नहीं चुका था |
     4-  उसकी बहन नहीं रोयी थी |
     5-   पिताजी ने यह खबर पहले नहीं पढी थी |
     6-   चोर भाग चुका था!
     7-    वर्षा आरम्भ होने से पहले लडकियाँ स्नकूल नही गयी थीं!
     8-    लड़के खेल चुके थे!
     9-   आसमान में सितारे नहीं चमके थे |
   10-    सोहन खेलने जा चुका था!
Translation :-    
     1-    Sohan had not given me his book. 
     2-    That boy had not gone to school.
     3-   He had not slept.
     4-    His sister had not wept.
     5-    The father had not read this news before.
     6-    The thief had ran away.
     7-    The girls had not gone to school before it rained.
     8-    The boys had played. 
     9-    The stars had not shine in the sky. 
   10-    Sohan had gone to play.

    Interrogative Sentences

Past Perfect Tense (Hindi to English)

Rule 1:  प्रश्नवाचक वाक्यों में यदि 'क्या' वाक्य पहले आये, तो had को subject से पहले लिखते हैं  और 3rd Form of Verb का प्रयोग करते है । 
Rule 2: अगर वाक्य के बीच प्रश्नवाचक शब्द हो तो पहले उसकी अंग्रेजी फिर had फिर subject और फिर 3rd Form of Verb आती है । 
Rule 3: Interrogative negative sentences में subject के बाद not लगा देते हैं ।

   Examples--

     1-   क्या मोहित ने तुमसे बात कर ली थी ?
     2-   क्या तुम्हारे भाई ने तुम्हें हजार का नोट दिया था ?
     3-   क्या मुख्यमंत्री ने स्टेज पर भाषण दिया था ?
     4-   क्या तुमने दवाई नही खाई थी ?
     5-   क्या तुमने बिजली का बिल चुका दिया था ?
     6-   क्या तुम्हारे घर पहुँचने से पहले माताजी ने खाना बना लिया था ?
     7-   क्या नेताजी वोट मांग चुके थे?
     8-   क्या मास्टरजी के आने से पहले बच्चे पेपर कर चुके थे?
     9-   क्या तुम्हें मेरी याद नही आयी थी ?
   10-   क्या बारिश बंद होने के बाद महमान चले गए थे ?

     Translation :   

     1-   Had Mohit talked to you ?
     2-   Had your brother given you a hundred rupee note ?
     3-   Had the chief minister delivered speech on the stage ?
     4-   Had you not eaten the medicine ?
     5-   Had they deposited electricity bill ?.
     6-   Had the mother cooked the food before you reached at home ?
     7-  Had leader demanded for vote ?
     8-   Had the children finished their paper before the teacher came ?
     9-   Had you remembered me ?
   10-   Had the guests gone after electricity came ?
    Past Perfect Tense (Hindi to English) -Exercise for practice-

  1.   तुमने उसे चुपके से क्या दिया था ?
  2.    राहुल के आने से पहले महेश क्यों चला गया था ?
  3.    मेरे घर पहुँचने से पहले बच्चे कहाँ चले गए थे ?
  4.    मास्टरजी के आने से पहले उसने पेपर पर क्या लिखा था ?
  5.     मेरे जाने के बाद यहाँ कौन आया था ?
  6.    मोहन के जाने के पहले उसने तुमसे क्या कहा था ?
  7.    मैंने उसका कर्ज़ चुका दिया था |
  8.    मैं उससे पहले भी मिल चुका था |
  9.    उसके बाइक खरीदने से पहले मैंने कार खरीद ली थी |
  10.     मेरे घर पहुँचने के बाद माताजी ने खाना बनाया था | 
  11.    उसने मुझे अपनी कॉपी नहीं दी थी |
  12.     मैंने उससे कभी बात नहीं की थी |
  13.     ट्रेन चलने से पहले मैं स्टेशन पर पहुँच चुका था |
  14.     बच्चों के स्कूल से आने के बाद माताजी ने खाना बनाया था |
  15.      क्या भिखारी भीख मांग चुका था ?
  16.      क्या खिलाड़ी मैच खेल चुके थे ?
  17.      क्या मास्टरजी विद्यार्थियों को पढा चुके थे ?
  18.      क्या उसके आने से पहले तुम नहा चुके थे ?
  19.     क्या मास्टरजी के जाने के बाद विद्यार्थियों ने कक्षा में शोर मचाया था ?
  20.     तुमने उस समय वहां क्या देखा था ?
  21.    उस दिन आपके घर कौन आया था ?
  22.    आपने इतना बडा रिस्क क्यों ले लिया था ?
  23.     मेरे आने से पहले तुम कहां जा चुके थे ?
  24.     मेरे जाने के बाद यहां कौन आया था ?
  25.     क्या उसने कभी ताजमहल देखा था ?
  26.     उसने कठिन परिश्रम नही किया था ?

No comments:

Post a Comment